रांची मॉडल लॉन्च: फैटी लिवर की समय पर पहचान, 1.20 लाख लोगों की जांच

रांची मॉडल

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भारत’ संकल्प से प्रेरित होकर रांची मॉडल विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य फैटी लिवर रोग की समय रहते पहचान, रोकथाम और उपचार सुनिश्चित करना है। इस महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य पहल की रूपरेखा सोमवार को सदर अस्पताल में आयोजित पत्रकार वार्ता में रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने साझा की।

डॉ. एस. के. सरीन के मार्गदर्शन में संचालित होगा अभियान

पूरा अभियान लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. सरीन के मार्गदर्शन में सदर अस्पताल, रांची तथा इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलरी साइंसेज (ILBS), नई दिल्ली के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस दो विशेष मोबाइल वैन तैयार की गई हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 3 करोड़ रुपये है। दोनों वाहन रांची पहुंच चुके हैं और इनके माध्यम से डॉक्टरों की देखरेख में लोगों तक जांच और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।

संजय सेठ ने कहा कि यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो अब धरातल पर उतरने वाला है। स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और स्वस्थ युवा शक्ति को सशक्त बनाकर ही सशक्त झारखंड का निर्माण संभव है।

गांव से विशेषज्ञ संस्थान तक चार स्तरीय व्यवस्था

रांची मॉडल के तहत सामुदायिक स्तर से लेकर जिला एवं उच्च चिकित्सा संस्थानों तक चार स्तरीय जांच एवं उपचार व्यवस्था विकसित की जाएगी। पहले स्तर पर आशा एवं एएनएम के माध्यम से प्रारंभिक जांच होगी। एबीसीडी जोखिम स्कोर के जरिए उच्च जोखिम वाले लोगों की पहचान की जाएगी। प्राथमिक स्तर पर जीवनशैली एवं पोषण संबंधी परामर्श दिया जाएगा, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में फाइब्रोस्कैन, उपचार एवं फॉलोअप की व्यवस्था होगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों की पहचान के बाद उन्हें आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों तक उचित समय पर पहुंचाना और निरंतर निगरानी सुनिश्चित करना है।

एक लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

युवाओं को अभियान का सक्रिय भागीदार बनाने के लिए ‘स्माइल्स’ और ‘वाई-स्माइल्स’ पहल के माध्यम से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लगभग 40 कॉलेजों के 50,000 विद्यार्थी और लगभग 60 स्कूलों के 50,000 विद्यार्थी इससे जुड़ेंगे। युवाओं के बीच स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

परियोजना के प्रमुख लक्ष्य

  • 1,20,000 लोगों की जांच
  • 18 प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय क्लीनिक
  • 1,000 स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण
  • 500 स्थानों पर मोबाइल वैन का भ्रमण
  • लगभग 25,000 उच्च जोखिम वाले लोगों की पहचान
  • लगभग 20,000 फैटी लिवर मामलों का प्रारंभिक निदान

परियोजना की हर तीन महीने में समीक्षा की जाएगी, ताकि निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति के साथ आवश्यक सुधार भी समय पर सुनिश्चित किए जा सकें।

रोकथाम और जागरूकता पर विशेष जोर

संजय सेठ ने कहा कि रांची मॉडल केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उद्देश्य बीमारी के जोखिम को समय रहते पहचानना, लोगों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भारत’ संकल्प को धरातल पर मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि जांच, परामर्श और जागरूकता की सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें।

अभियान का शुभारंभ शीघ्र किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. के. सरीन तथा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। आज के प्रेस वार्ता में सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. विमलेश सिंह, डीपीएम प्रवीण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फैटी लिवर रोग भारत में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, गैर-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (NAFLD) वैश्विक स्तर पर लगभग 25% वयस्क आबादी को प्रभावित करता है। भारत में मेटाबॉलिक सिंड्रोम, मोटापा और मधुमेह के बढ़ते मामलों के साथ इसका प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। रांची मॉडल जैसी पहलें समुदाय-आधारित स्क्रीनिंग और प्रारंभिक हस्तक्षेप के माध्यम से इस बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

रांची मॉडल
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।