बेगूसराय: बेगूसराय को औद्योगिक राजधानी बनाने का सपना देखने वाले रामचरित्र बाबू को उचित सम्मान दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। बीहट स्थित संस्कार भवन में आयोजित एक परिचर्चा में विभिन्न दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने एक स्वर में सरकार से सिमरिया गोलंबर पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया।
रामचरित्र बाबू के योगदान पर नेताओं ने रखे विचार
परिचर्चा को संबोधित करते हुए लोजपा नेता सुदर्शन सिंह ने कहा कि बेगूसराय को औद्योगिक राजधानी बनाने में रामचरित्र बाबू की दूरदर्शी सोच थी, जिसके कारण आज बेगूसराय बिहार का औद्योगिक राजधानी है। उन्होंने कहा कि रामचरित्र बाबू का पूरे मान सम्मान के साथ सिमरिया गोलंबर पर प्रतिमा लगाई जाए। वहीं कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि रामचरित्र बाबू केवल बेगूसराय के नहीं बल्कि बिहार के बड़े स्वतंत्रता सेनानियों में थे, उनका योगदान अविस्मरणीय है।
जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि जैसे हमारे लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर और श्री कृष्ण सिंह धरोहर हैं, उसी तरह रामचरित्र बाबू बेगूसराय के औद्योगिकीकरण के जनक थे। उन्होंने कहा कि रामचरित्र बाबू को सिमरिया गोलंबर पर स्थापित करना संपूर्ण बेगूसराय की आवाज है।
पूर्व विधायक ने बताया औद्योगिक क्रांति का नायक
परिचर्चा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक रामचरित्र सिंह ने कहा कि रामचरित्र बाबू ने बेगूसराय को औद्योगिक राजधानी बनाने में श्री बाबू के साथ मिलकर अगवाई किया। जिसके कारण आज बेगूसराय इस मुकाम पर है। उन्होंने उनके योगदान को आज सम्मान देने की जरूरत बताते हुए संपूर्ण बेगूसराय को एक साथ होकर इस पर समिति बनाने का आह्वान किया।
सिमरिया गोलंबर पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग
परिचर्चा को विक्रमपुर से आए सच्चिदानंद सिंह, इंटक नेता चुन चुन राय, पूर्व मुखिया चंद्रशेखर सिंह, रामचरित्र बाबू की पौत्री डॉ दीप्ति, राजद नेता रामानंद प्रसाद यादव, केशावे पंचायत पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ छोटू, छात्र नेता रामकृष्ण सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एकमत से बिहार और भारत सरकार से रामचरित्र सिंह की प्रतिमा सिमरिया गोलंबर पर स्थापित करने की मांग की।
विभिन्न दलों के नेताओं और समाजसेवियों की रही उपस्थिति
मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जदयू नेता रामनारायण सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह दीना, हम पार्टी अध्यक्ष पीयूष कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, लोजपा किसान अध्यक्ष रोहित सिंह, बिहार इप्टा के अमरनाथ सिंह, संजय कुमार चौधरी उर्फ महात्मा, सवर्ण मोर्चा के अमित कुमार, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, समाजसेवी हेमंत कुमार, राजकुमार सिंह राजू, एटक जिला मंत्री प्रहलाद सिंह, राजीव कुमार, अशोक रजक, रामसागर सिंह, निवास सिंह, रामसुंदर सिंह, मो शकील, वीरपुर के विनोद कुमार, तेघड़ा से राजेश कुमार श्रवण, मेहदाशाहपुर से रामसुमेश सिंह, पवडा से चक्रधर सिंह, संजात से अवधेश कुमार झा, मकरदही बलराम सिंह, मो एजाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। परिचर्चा का संचालन डॉक्टर कुंदन कुमार ने किया।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस युवा अध्यक्ष राहुल कुमार, छात्र नेता रामकृष्ण, अध्यक्ष पवन कुमार, समाजसेवी हेमंत कुमार, गोपाल कुमार, रितेश कुमार गोल्डन द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में प्रतिमा स्थापना की मांग दोहराई। बेगूसराय के औद्योगिक विकास के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी के लिए विकिपीडिया पेज देख सकते हैं।



