भारत निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक निष्पक्षता को लेकर सामने आए गंभीर तथ्यों के विरोध में आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची स्थित राजभवन के समक्ष एक विशाल विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग और एकतरफा फैसलों का आरोप लगाते हुए उन्हें अविलंब पद से बर्खास्त करने की मांग की।
मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों के हवाले से नेताओं ने कहा कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा हाल के दिनों में लिए गए कई मनमाने फैसलों पर आयोग के दोनों चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी) ने पिछले 10 महीनों में 14 बार लिखित और औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। सहयोगी चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और चिंताओं को पूरी तरह दरकिनार कर, बिना उनकी सहमति के वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। यह कदम पूरी तरह से असंवैधानिक, अनधिकृत और लोकतंत्र विरोधी है, जो निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था पर सीधा कुठाराघात करता है।
इस पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ झामुमो रांची जिला समिति, रांची महानगर समिति, खूंटी जिला समिति, लोहरदगा जिला समिति एवं रामगढ़ जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में जनसैलाब उमड़ा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार पर डाका डालने के समान है। संस्थागत गरिमा को ताक पर रखकर लिए जा रहे इन फैसलों से संवैधानिक मर्यादाएं तार-तार हुई हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय महासचिव श्री सुप्रियो भट्टाचार्य, सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री विकास मुण्डा, श्री अमित महतो, श्री सुदीप गुड़िया, श्री रामसुर्या मुण्डा, केन्द्रीय सदस्य श्री पवन जेडिया, श्री हेमलाल मेहता, श्री अश्विनी शर्मा, श्री अन्तु तिर्की, श्रीमती राधा तिर्की, श्रीमती निरु शांति भगत, रांची जिला संयोजक प्रमुख श्री मुस्ताक आलम, रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख श्री विनोद किस्कू, लोहरदगा जिला अध्यक्ष श्री मोजम्मील अहमद, खुंटी जिला अध्यक्ष श्री जुबेर अहमद, रांची जिला संयोजक श्री धमेंन्द्र सिंह, श्री सांनु मुण्डा, रांची महानगर संयोजक श्री फरीद खान, श्री रोशन कुमार, श्री मनिन्द्र सिंह, श्री अफ़रोज़ अंसारी, श्रीमती अंकिता वर्मा, श्री विक्रम सिंह, श्री अरूण वर्मा, श्री आशुतोष वर्मा, श्री विजय महतो, श्री भोलु मल्लिक, श्री साजिद कौसर, श्री उत्तम यादव, श्री महादेव मुण्डा, राजू गोप, उमेश साहू, रंजन माथुर, प्रेम प्रतीक बमबारी, अनुराग तिर्की, लालंती देवी, विजय महतो, आदम मुण्डा, कुलदीपक, जितनन्दन महतो, कुदरत अंसारी, फारूख अंसारी, लाला महली, मुरसीय लाल मांझी, शमीम अंसारी, श्यामजी महतो, नन्दु मेहता, चामु बेक, सुरेश महतो, बलराम महतो, नविन तिर्की, संजू माथुर तथा हजारों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-विनोद कुमार पांडेय, महासचिव, केंद्रीय समिति



