जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के लिये सहयोग शिविर का आयोजन

जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के लिये सहयोग शिविर का आयोजन
बेगुसराय
बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में आमजनों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन बेगूसराय जिले के 18 प्रखंडों की निर्धारित ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को जिले की 22 ग्राम पंचायतों में वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का अधिकतम 10 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाना है।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने स्वयं मटिहानी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर ऐमा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिया तथा उपस्थित आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।सहयोग शिविर के तहत अब तक इन 22 ग्राम पंचायतों में कुल 4,063 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3,956 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष 107 आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। वहीं, नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में अब तक कुल 2,968 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2,939 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष 29 शिकायतों के निष्पादन की कार्रवाई भी जारी है।
सहयोग शिविरों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, दाखिल-खारिज, लगान रसीद सहित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कई मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शिविर के दौरान ही आवेदकों को संबंधित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर की गई कार्रवाई से असंतुष्ट आवेदकों की समस्याओं के समाधान के लिए माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से आमजनों की समस्याओं को राज्य स्तर पर भी सुना जा रहा है तथा उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।