स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 30 वर्षीय युवक सागु राम खड़ी टाटा-दानापुर ट्रेन की छत पर चढ़ गया। युवक को ट्रेन के ऊपर चढ़ते देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए ट्रेन की छत पर चहलकदमी करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने लोगों से कहा कि वह ट्रेन की छत पर चढ़कर एक छोर से दूसरे छोर तक जाएगा। इसके बाद वह काफी देर तक ट्रेन की छत पर घूमता रहा। इस दौरान नीचे खड़े यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। रेलकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे लगातार नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन युवक ट्रेन की छत से नहीं उतरा।

इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से युवक को जोरदार झटका लगा और वह ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और रेलकर्मियों ने तत्काल घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में युवक का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। हादसे के कारण टाटानगर स्टेशन परिसर में कुछ देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 02 November 2026
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मीन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।