चक्रवाती तूफान के कारण पतरातू की महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड दौड़ परीक्षा स्थगित

चक्रवाती तूफान के कारण पतरातू की महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड दौड़ परीक्षा स्थगित

रामगढ़। रामगढ़ जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता (दौड़) परीक्षा गुरुवार को स्थगित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न प्रतिकूल मौसम एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है।

डीसी ऋतुराज ने कहा कि गुरुवार को पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा निर्धारित थी। हालांकि, खराब मौसम के कारण परीक्षा आयोजित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इस स्थिति को देखते हुए परीक्षा स्थल पर मौजूद संबंधित अभ्यर्थियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद उनकी सहमति से दौड़ परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा स्थगित करने का निर्णय केवल 29 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए लागू होगा। रामगढ़ जिले के अन्य शेष प्रखंडों की शारीरिक दक्षता परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। इसलिए अन्य प्रखंडों के अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि और कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।

पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की स्थगित दौड़ परीक्षा की नई तिथि की घोषणा अगले आदेश के बाद की जाएगी। जिला प्रशासन ने बताया कि परीक्षा से संबंधित आगामी सूचना रामगढ़ जिला प्रशासन की आधिकारिक एनआईसी वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और परीक्षा की नई तिथि की जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।