36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक के रूप में सम्मिलित होने हेतु विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन सादर आमंत्रित
गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन से आज गुरुवार को गिरिडीह स्थित आवासीय कार्यालय में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर एवं बिपिन कुमार सिंह की अगुवाई में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सोरेन को आगामी 27 से 30 दिसम्बर 2026 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो में आयोजित होने वाली 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक के रूप में रहने के लिए सादर आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान कबड्डी एसोसिएशन के कृष्ण मुरारी शर्मा, अनीता सिंह, संजय कुमार, विवेक रंजन, सौरभ आदि उपस्थित रहे। विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने आमंत्रण के लिए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं।



