छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भारतीय वायु सेना का शानदार एयर शो आयोजित

भारतीय वायु सेना

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर नवा रायपुर का आसमान सोमवार को भारतीय वायु सेना के अदम्य शौर्य, साहस, अनुशासन और अद्भुत उड़ान कौशल का साक्षी बना। सेंध लेक में आयोजित भारतीय वायु सेना की विश्वप्रसिद्ध सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम के भव्य एयर-शो में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस अवसर पर आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम, गरुड़ कमांडोज और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के जांबाजों ने अपने साहसिक करतबों से उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया।

सेंध लेक में भारतीय वायु सेना का भव्य एयर शो

राज्यपाल रमेन डेका ने भारतीय वायु सेना के जांबाजों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित सारंग टीम का यह आयोजन हम सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। वायु वीरों ने जिस साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया है, वह प्रत्येक नागरिक और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

एयर-शो का रोमांचकारी शुभारंभ आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम ने किया। खुले आसमान से छलांग लगाते हुए टीम के जांबाजों ने अपने पैराशूट को कुशलतापूर्वक नियंत्रित कर सटीकता का परिचय दिया। इसके बाद गरुड़ कमांडोज ने आठ हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट लैंडिंग और एमआई-17 हेलीकॉप्टर से स्लिदरिंग का प्रदर्शन किया। कमांडोज ने रेस्क्यू एवं कॉम्बैट ऑपरेशन का प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी परिचालन क्षमता का परिचय दिया।

सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के करतब

एयर-शो का सबसे प्रमुख आकर्षण सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम की शानदार प्रस्तुति रही। ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में टीम के पाँच हेलीकॉप्टरों ने नवा रायपुर के आसमान में आकर्षक फॉर्मेशन और रोमांचकारी हवाई करतब प्रस्तुत किए। पायलटों ने अत्यंत सटीक नियंत्रण के साथ हेलीकॉप्टरों को उड़ाकर अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान हेलीकॉप्टरों का बेहद नजदीक से एक-दूसरे को क्रॉस करने वाला ‘क्रॉसओवर’ करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार ने कॉकपिट से छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय उद्घोष ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के माध्यम से प्रदेशवासियों का अभिवादन किया। इसके अतिरिक्त, दुनिया भर में सारंग टीम के शानदार प्रदर्शनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

देशभक्ति के माहौल में एयर शो का समापन

हवाई प्रदर्शन के अंतिम चरण में सारंग टीम ने ‘वंदे मातरम्’ गीत की गूंज के बीच तिरंगे की मनमोहक फॉर्मेशन प्रस्तुत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। शौर्य और राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण इस प्रस्तुति के साथ एयर-शो का भव्य एवं यादगार समापन हुआ।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मीन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।