दीपावली से पहले हंटरगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चौरसिया स्वीट्स से लिए नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग

हंटरगंज: दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर बाजार में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर विभागीय टीम ने हंटरगंज बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चौरसिया स्वीट्स में जांच अभियान चलाते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए चतरा ले जाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से बाजार के होटल एवं मिठाई दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिक जानकारी के लिए आप FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की जांच

निरीक्षण अभियान में फूड सेफ्टी ऑफिसर दिनेश मारंडी (चतरा नगर परिषद क्षेत्र), सुप्रिया मुंडू (हंटरगंज क्षेत्र) एवं अनूप कुमार (सिमरिया अनुमंडल) शामिल थे। टीम ने चौरसिया स्वीट्स में खाद्य सामग्री तैयार करने की व्यवस्था, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा से संबंधित मानकों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए, ताकि उनकी गुणवत्ता की प्रयोगशाला में जांच कराई जा सके।

फूड सेफ्टी ऑफिसर दिनेश मारंडी ने बताया कि खाद्य पदार्थ तैयार करने और परोसने के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि प्रतिष्ठान में खाद्य सामग्री तैयार करने वाले कर्मचारी हाथों में दस्ताने का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। उन्होंने इसे खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुरूप नहीं बताते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की हिदायत दी।

दुकानें बंद करने वालों पर होगी कार्रवाई

विभागीय टीम के निरीक्षण की सूचना जैसे ही हंटरगंज बाजार के अन्य होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों तक पहुंची, कई दुकानों के शटर गिर गए। अचानक प्रतिष्ठान बंद होने की स्थिति पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। दिनेश मारंडी ने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन किया जा रहा है, उनके संचालकों को विभागीय जांच से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जांच से बचने के लिए प्रतिष्ठान बंद करना कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद दुकानें बंद करने वाले प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर नियमानुसार नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य कारोबारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

आगामी त्योहारों पर रहेगी कड़ी नजर

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि विभाग की टीम जल्द ही दोबारा हंटरगंज बाजार का निरीक्षण करेगी। इस दौरान विभिन्न होटल, मिठाई दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे जाएंगे। दीपावली और छठ के दौरान मिठाइयों, खोवा, पनीर, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी, रासायनिक पदार्थों से युक्त और मानकविहीन खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी निगरानी जरूरी है।

उन्होंने सभी होटल, मिठाई दुकानदारों एवं खाद्य कारोबारियों से प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री तैयार करने में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।