छठ पूजा पर बड़ा फैसला: सुरक्षा के लिए नदियों में नाव परिचालन पर रोक

छठ पूजा पर नदियों में नाव परिचालन पर रोक

बेगूसराय: छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, संभावित आपदा जोखिमों की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा जिले की सभी नदियों में नावों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 14 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक जिले के सभी क्षेत्रों में पड़ने वाली नदियों में नावों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

छठ पूजा पर नदियों में नाव परिचालन पर रोक

जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि छठ महापर्व के दौरान अधिक किराया अर्जित करने के उद्देश्य से कुछ नाव संचालकों द्वारा अनावश्यक रूप से नावों का परिचालन किया जाता है। इस दौरान नावों पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने तथा अनियंत्रित गति से नाव चलाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में विभिन्न जिलों में हुई नाव दुर्घटनाओं को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना एवं जान-माल की क्षति को रोकने के उद्देश्य से यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश

जारी आदेश के तहत सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अंचल क्षेत्र में जलक्रीड़ा अथवा मनोरंजन गतिविधियों के दौरान नाव दुर्घटना या डूबने की घटना होती है, तो इसकी संपूर्ण जवाबदेही संबंधित अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की होगी। अधिक जानकारी के लिए बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

घाटों का स्थलीय निरीक्षण

इसके अतिरिक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने का निर्देश दिया गया है, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा अथवा जोखिम का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने अथवा कर्तव्य निर्वहन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं नाव संचालकों से अपील की है कि वे जारी आदेश का पालन करें तथा छठ महापर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग दें।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 26 November 2026
मेष
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
वृषभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
तुला
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।