रांची: झारखंड स्वास्थ्य मिशन रांची के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को चित्रगुप्त पूजा के शुभ अवसर पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजधानी के आई.एम.ए भवन, करमटोली चौक, रांची में लगाया गया था, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति बुनियादी स्वास्थ्य जांच से वंचित न रहे।
रांची में स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन
इस विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान मरीजों की निःशुल्क ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, जेनरल रोग जांच, स्त्री रोग जांच, नेत्र रोग जांच, दंत रोग जांच, हियरिंग (सुनने की) जांच और होम्योपैथिक जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि समाज के हर वर्ग तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें और लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों।
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों और चिकित्सकों का सहयोग
इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में कई प्रमुख संगठनों और चिकित्सकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। झारखंड स्वास्थ्य मिशन रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, रमाकांत प्रमाणिक और सचिव अश्वनी का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजक अनुनय शंकर (टिंकू) कान्हा कैटरर्स की भी अहम भूमिका रही।
शिविर में डॉo राजीव अभि होमियो हॉल के डायरेक्टर डॉo राजीव कुमार, डॉo सुभाषिनी टोप्पो, रवि कुमार, पूजा कुमारी, नीतू कुमारी, रितेश मुंडा, अजीत कुमार, बरियातू स्थित क्लीनिका क्योर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉo आफताब आलम, डॉo नदीम, डॉo दीपक, हिना परवीन, सरफराज, आरिफ, सरवर आलम, शशिकांत कुमार, राजी ने अपनी सेवाएं दीं।
साथ ही, हियर जैप क्लीनिक के अमलेश देव, सुशांत शेखर, शार्प साईट आई हॉस्पिटल की डॉo सुचिता कुमारी, जुनैद खान, सन्नी कुमार, अविनाश सिंह, डॉo जे.के.भगत, डॉo आशीष भगत डेंटल क्लीनिक के डायरेक्टर डॉo आशीष भगत, डॉo प्राची, रोग केयर डाइग्नोस्टिक के शमशाद अंसारी, बिट्टू ऑप्टिकल के शाहनवाज नैय्यर, और ईस्ट इंडिया फार्मास्युटिकल वर्क्स लिo के अशोक प्रामाणिक व आयुष मिश्रा का भी भरपूर सहयोग मिला।



