अतरुआ चौक पर बहना जारी है नाली का गंदा व दुर्गन्ध युक्त पानी, आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ समाधान, लोग

अतरुआ चौक पर बहना जारी है नाली का गंदा व दुर्गन्ध युक्त पानी, आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ समाधान, लोगों में आक्रोश

भगवानपुर बेगूसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित अतरुआ चौक पर बहते नाली के गंदे दुर्गंधयुक्त पानी और अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब एक माह पूर्व हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने एक-दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन धरातल पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। चौक पर आज भी गंदा पानी जमा है और लोग नाक-मुंह ढककर, कपड़े उठाकर गुजरने को मजबूर हैं।पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने चौक पर बहते नाली के गंदे पानी और अतिक्रमण को लेकर जोरदार तरीके से धरना दिया था। धरना के दौरान लोगों ने स्थानीय प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की थी। चौक पर घंटों आवागमन बाधित रहा।सूचना पर तेयाय ओपी की पुलिस और अंचलाधिकारी भगवानपुर मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने धरनार्थियों से वार्ता कर धरना समाप्त करवाया था।वार्ता के दौरान धरनार्थियों को आश्वासन दिया गया था कि चौक को गंदे पानी से एक-दो दिनों में निजात दिलाई जाएगी। साथ ही सड़क की वास्तविक स्थिति की मापी कराकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।इसके बाद सड़क के दोनों किनारे नाली का निर्माण कर उस पर ढक्कन लगाया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो।यह आश्वासन अंचलाधिकारी रानु कुमार के सामने अतरुआ घाट बलान नदी पर नवनिर्मित पुल के अभियंता एवं अन्य लोगों ने दिया था। मौके पर भगवानपुर अंचल के सरकारी अमीन भी मौजूद थे।धरना समाप्त होने के बाद एक-दो दिनों तक औपचारिक रूप से मापी आदि कराई गई। लोगों को लगा कि अब समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे मामला शांत होता चला गया। न तो अतिक्रमण हटा, न ही नाली का निर्माण शुरू हुआ।
धरना-प्रदर्शन को लगभग एक माह होने को है, लेकिन गंदा पानी उसी तरह सड़क पर जमा हुआ है। चौक से गुजरने वाले राहगीर, स्कूली बच्चे, महिलाएं और दुकानदार सभी परेशान हैं। दुर्गंध के कारण चौक पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि महापर्व छठ पूजा के दिन मात्र एक दिन के लिए गंदा पानी चौक पर जमा नहीं था, लेकिन उसके बाद फिर वही स्थिति हो गई।
लोगों का सुझाव : सोख्ता बनवाकर बंद हो नाली
कुछ लोगों का कहना है कि प्रशासन चाहे तो नाली से संबंधित घरवालों को अपने-अपने घर में सोख्ता बनवाने के लिए कहकर नाली को बंद करवा सकता है। जैसे चौक से पूरब और पश्चिम सड़क किनारे बसे लोगों ने किया हुआ है। उस तरफ नाली नहीं है तो सड़क पर गंदा पानी भी नहीं आता है।लोगों का कहना है कि इससे चौक पर गंदा पानी बहने की समस्या स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी।स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क तो अतिक्रमण मुक्त होनी ही चाहिए, ताकि वाहनों के आने-जाने में परेशानी न हो। चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आश्वासन के अनुरूप काम शुरू नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उक्त मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक से गंदे पानी की निकासी तुरंत , सड़क की मापी कर अतिक्रमण हटाया जाए,दोनों किनारे ढक्कनयुक्त नाली का निर्माण हो, अन्यथा संबंधित घरों में सोख्ता बनवाया जाए

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 27 November 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
तुला
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मकर
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कुंभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।