श्रेया कुमारी को सम्मानित करेंगी रूबी वर्मा, नेशनल कबड्डी से लौटेंगी

श्रेया कुमारी

चतरा: जिले के डहुरी गांव की होनहार बेटी श्रेया कुमारी का 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में चयन होना पूरे चतरा जिले के लिए गर्व की बात है। श्रेया की इस उपलब्धि पर चतरा की पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रूबी वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

श्रेया कुमारी की उपलब्धि पर रूबी वर्मा का बयान

रूबी वर्मा ने कहा कि सीमित संसाधनों और कबड्डी ग्राउंड की कमी के बावजूद श्रेया कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे चतरा जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अगर अवसर और प्रोत्साहन मिले तो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

पंजाब के फरीदकोट में आयोजित प्रतियोगिता

उन्होंने घोषणा की कि पंजाब के फरीदकोट में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटने के बाद श्रेया कुमारी को सम्मानित किया जाएगा। रूबी वर्मा ने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर जिले और झारखंड का नाम रोशन करें।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 26 November 2026
मेष
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
वृषभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
तुला
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।