शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संबोधन

शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड में आयोजित शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस समारोह-सह-पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले में लगभग 111 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।

शहादत की चिंगारी से मिली प्रेरणा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी आदरणीय शहीद सोबरन सोरेन जी के 69वें शहादत दिवस पर यहां एकत्रित हुए हैं। इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य इस राज्य के आदिवासी-मूलवासी समाज के बीच से उभरे आदरणीय स्मृति शेष स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने किया। सामंती सोच और अत्याचार के विरुद्ध जिस संघर्ष की आवाज को दबाने का षड्यंत्र रचा गया था, वह आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में फिर से जीवंत हो उठा। आज की नई युवा पीढ़ी इस शहादत की विरासत को आगे ले जाने का संकल्प लेती है।

आदिवासी-मूलवासी समाज का स्वाभिमान

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब यहां के आदिवासी और मूलवासी समाज के लोग सामंती सोच रखने वालों के सामने बोलना तो दूर, सिर उठाकर देख भी नहीं सकते थे, लेकिन आज स्थिति बदली है। वर्तमान समय में राज्य का हर गरीब, गुरबा, आदिवासी और मूलवासी समाज निडर होकर अपनी बात रखता है और स्वाभिमान के साथ सिर उठाकर जीता है। इसका पूरा श्रेय आदरणीय शहीद सोबरन मांझी जी की शहादत को जाता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

शहीदों के संघर्ष से बना अलग राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़ी घटनाएं ही मानव को प्रेरणा देती हैं। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे महानायकों की तरह ही सोबरन मांझी जी ने अपनी कर्मठता और निडरता का परिचय दिया। गिरिडीह, टुंडी, धनबाद, उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर से लेकर संथाल परगना तक अत्याचार के विरुद्ध जो छोटी-छोटी चिंगारियां फूटीं, वही आगे चलकर अलग झारखंड राज्य के आंदोलन का रूप ले लिया।

महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम राज्य की आंतरिक स्थिति को भली-भांति समझते हैं। गांव-देहात और सुदूर क्षेत्रों से लेकर शहरों तक के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पहले चरण में राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। देश के किसी अन्य राज्य में ऐसी योजना नहीं चल रही है। हमारा उद्देश्य है कि हमारी माताएं-बहनें सशक्त बनें और स्वयं अपने माथे से गरीबी की लकीर मिटाने का काम करें।

अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने के मार्ग में कई तरह की बाधाओं और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमारे राजस्व के स्रोतों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम इससे घबराने वाले नहीं हैं। जिस तरह हमने लड़कर अलग झारखंड राज्य लिया है, उसी तरह लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक कल्पना सोरेन, विधायक ममता देवी, आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा, उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत सहित बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 27 November 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
तुला
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मकर
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कुंभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।