मिलादुन्नबी की खुशी को मानव सेवा से जोड़ा, डोरंडा में 25 यूनिट रक्तदान

महिलाओं समेत विभिन्न धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रांची यूथ बॉयज क्लब ने दूसरी बार लगाया रक्तदान शिविर

रांची:पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी के मौके पर मानवता, भाईचारे और सेवा का संदेश देते हुए डोरंडा के तुलसी चौक में रांची यूथ बॉयज क्लब की ओर से दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न धर्मों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक एकता और मानव सेवा की मिसाल पेश की। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

संग्रहित रक्त को रांची के बारियातू स्थित मधुसूदन ट्रस्ट ब्लड सेंटर, आलम हॉस्पिटल को सौंपा गया। आयोजकों के अनुसार, यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य मिलादुन्नबी की खुशी को मानव सेवा से जोड़ना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। रजा यूनिटी फाउंडेशन की महिला विंग की सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग किया। कई महिलाओं ने पहली बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।

ये रहे प्रमुख रक्तदाता

शिविर के प्रथम रक्तदाता जाहिद अंसारी रहे। इनके अलावा मो. हसनैन, शाहीन परवीन, नौशाद अहमद, साद अली, अरशद अली, रंजन कुजूर, अनिल मलिक, मो. अरशद, मोहम्मद शमीम अंसारी, सत्यम तिवारी, मोहम्मद अजहर आलम, रुकैया परवीन, ताबीज रिजवी, ताबिश अहमद, मो. शाहनवाज अब्बास, मो. इरशाद, पत्रकार आसिफ नईम, मोहम्मद अख्तर, नवाब, अरशद अंजुम, वसीम अकरम, मोहम्मद अंजर तथा अंतिम रक्तदाता अब्दुल रहमान सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

कई सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची नगर निगम वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी, डोरंडा सीरत कमेटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी, लहू बोलेगा संस्था के नदीम खान, वार्ड 45 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद इमरान रजा अंसारी, वार्ड 44 के पार्षद प्रत्याशी सह समाजसेवी जनाब बब्बर, मिल्लत पंचायत आजाद बस्ती के अध्यक्ष जनाब जावेद खान, इंजीनियर अब्बास, हसनैन, आशिफ, ताबिश, इमरान, अंजर, असफर खान, कफील गद्दी और मो. परवेज सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अतिथियों ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का नेक कार्य है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

रांची यूथ बॉयज क्लब के अध्यक्ष नवाब ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी को मानव सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। तुलसी चौक में क्लब की ओर से यह दूसरी बार रक्तदान शिविर लगाया गया है। इस बार महिलाओं और विभिन्न धर्मों के लोगों की भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक रही।

नवाब ने कहा, “रक्त का कोई धर्म, जाति या समुदाय नहीं होता। जरूरत के समय रक्त किसी भी इंसान की जिंदगी बचाने के काम आता है। मानवता के इस नेक कार्य में समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए।” उन्होंने युवाओं और महिलाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए रांची यूथ बॉयज क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रजा यूनिटी फाउंडेशन की महिला विंग और मधुसूदन ट्रस्ट ब्लड सेंटर का आभार जताया।

आयोजकों ने कहा कि रांची यूथ बॉयज क्लब भविष्य में भी मानव सेवा, सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

नवाब
अध्यक्ष, रांची यूथ बॉयज क्लब
मो.: 7319731687

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।