झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम ने राष्ट्रीय फेडरेशन कप के लिए तमिलनाडु के इरोड की ओर किया प्रस्थान

झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम ने राष्ट्रीय फेडरेशन कप के लिए तमिलनाडु के इरोड की ओर किया प्रस्थान

रांची, 23 सितंबर 2026:
झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम आज दिनांक 23/09/2026 को 3rd फेडरेशन कप पारा सिटींग वॉलीबॉल चैंपियनशिप –2026 में भाग लेने के लिए रांची से इरोड, तमिलनाडु के लिए रवाना हुई। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक इरोड, तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला टीम में कप्तान प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, संजुक्ता एक्का, महिमा उरांव, पुष्पा मिंज, सुनीता कुमारी, सरिता भुठकुमारी मुंडा, निक्की कुमारी, सुलेखा कुमारी, पूनम कुमारी, जयश्री कुमारी, रेनू कुमारी एवं असुंता टोप्पो शामिल हैं।

टीम के साथ कोच मुकेश कंचन तथा पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव सरिता कुमारी भी इरोड के लिए रवाना हुई हैं।

इस अवसर पर पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, उपाध्यक्ष श्वेता कुमारी, रूपा कुमारी, सहसचिव पतरस तिर्की, वागीस त्रिपाठी एवं जगदीश कुमार (जग्गू भैया) ने झारखंड महिला टीम के सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टीम पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग ले तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन करे।

एसोसिएशन की ओर से टीम को सफल यात्रा, शानदार प्रदर्शन एवं उज्ज्वल परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।