*बामसेफ जिला रांची का क्लस्टर अधिवेशन–2026 का आयोजन

*बामसेफ जिला रांची का क्लस्टर अधिवेशन–2026 का आयोजन

*सामाजिक जागरूकता, आपसी सहयोग और संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने पर जोर*

रांची। बामसेफ जिला रांची द्वारा रांची के पुराना विधानसभा स्थित सभागार में क्लस्टर अधिवेशन–2026 का आयोजन किया गया। अधिवेशन में बामसेफ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लगभग 10 विभिन्न सामाजिक एवं बहुजन संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रथम सत्र के प्रस्तावक पुरन राम द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। उन्होंने अधिवेशन के उद्देश्य एवं प्रथम सत्र के विषय की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में “राष्ट्रयीकरण का पैगाम–निजीकरण पर लगाम, अर्थात राष्ट्रयीकरण से लोकतांत्रिक राज्य समाजवाद की ओर” विषय पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। उद्घाटक सेवानिवृत आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने विषय के विभिन्न पहलुओं को श्रोताओं के समक्ष रखते हुए समझाने का प्रयास किया।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस अधिकारी दशरथ चंद्र दास ने निजीकरण से जुड़े गंभीर मुद्दे पर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि जब तक निजीकरण खत्म नहीं होगा देश के मूल निवासियों का विकास नहीं होगा।
विशिष्ट अतिथि बामसेफ रांची जिला के उपाध्यक्ष व अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि देश में राष्ट्रीयकरण किए बिना मूल निवासी समाज का विकास होना नामुमकिन है देश के अंदर में जितनी तेजी से निजीकरण की जा रही है यह शासक वर्ग द्वारा की जा रही साजिश है जिससे हम मूल निवासी पूरी तरह से त्रस्त है, इसलिए इस मंच के माध्यम से मैं यह कहना चाहता हूं की पूरी तरह देश में राष्ट्रीयकरण होना चाहिए तभी हमारे मूलनिवासी साथियों का विकास संभव है।

अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रयीकरण के सामाजिक एवं आर्थिक महत्व पर चर्चा करते हुए सार्वजनिक संसाधनों, उत्पादन के साधनों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों को व्यापक जनहित से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बैंकिंग, खनिज एवं अन्य सार्वजनिक संसाधनों के जनहित में उपयोग तथा आर्थिक संसाधनों में समान अवसर और सामाजिक न्याय के विषय पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम के उद्घाटक सेवानिवृत आईएएस अधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद, एवं मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस अधिकारी दशरथ चन्द्र दास ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों को बामसेफ की विचारधारा, सामाजिक परिवर्तन, संवैधानिक मूल्यों एवं संगठनात्मक भूमिका से अवगत कराया तथा उन्हें वैचारिक रूप से जागरूक एवं संगठित होकर सामाजिक एकता और समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण डॉ. प्रमोद राम, प्रदेश अध्यक्ष, बामसेफ झारखंड द्वारा दिया गया। उन्होंने संगठन की भूमिका, सामाजिक एकता एवं समन्वय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

द्वितीय सत्र के प्रस्तावक डॉ. विकास कुमार, जिला महासचिव, बामसेफ जिला रांची द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। उन्होंने द्वितीय सत्र के विषय एवं विभिन्न बहुजन संगठनों के बीच एकता और समन्वय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र में “मूलनिवासी बहुजन संगठनों की एकता के बुनियादी सिद्धांत और कार्यक्रम” विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। विभिन्न सामाजिक एवं बहुजन संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक समन्वय, आपसी सहयोग तथा विभिन्न संगठनों के बीच संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। रंजन चौधरी, कोषाध्यक्ष, बामसेफ झारखंड द्वारा संबोधन दिया गया। उन्होंने दोनों सत्रों में हुई चर्चाओं एवं प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए विचारों का सार प्रस्तुत करते हुए संगठनात्मक समन्वय एवं आगामी कार्यक्रमों की दिशा पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में बामसेफ के रांची जिला प्रभारी कविन्द्र राम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने उद्घाटक, मुख्य अतिथि, प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता से आपसी संवाद, सामाजिक एकता एवं संगठनात्मक समन्वय को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक समन्वय, आपसी सहयोग तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।