आंगनवारी केंद्र पर आँगन मिलन समारोह

आंगनवारी केंद्र पर आँगन मिलन समारोह
बेगुसराय
जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आँगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा बच्चों, माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य लाभार्थियों की सहभागिता से केंद्रों का वातावरण उत्सवमय रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े लाभार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा विभिन्न पोषक खाद्य पदार्थों एवं हरी सब्जियों का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विशेष पोषाहार के रूप में खीर एवं पूरी सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया तथा खेल-कूद, गीत, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा उपस्थित माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को बच्चों के समुचित पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण, स्वास्थ्य देखभाल एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। लाभार्थियों को भी आंगनवाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन एवं सेवाओं में योगदान देने वाली आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए माताओं एवं अन्य लाभार्थियों को भी आभार-पत्र प्रदान किया गया।
आँगन का मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों और स्थानीय समुदाय के बीच सहभागिता को और मजबूत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं सर्वांगीण विकास के साथ स्वस्थ, सुपोषित एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।