दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल स्तरीय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की बनी रणनीति

दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल स्तरीय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की बनी रणनीति

तेघड़ा बेगुसराय
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अटल कलाम भवन, तेघड़ा के सभागार में अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा नीरज कुमार सिन्हा ने की। बैठक में अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्षों सहित संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी। चिन्हित एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, विसर्जन मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।बैठक में बलि दिए जाने वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही पूजा स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।एसडीएम ने पूजा समितियों एवं जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग एवं आपसी समन्वय से ही पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सकता है।*बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी मंगलवार को पुनः अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य अब तक की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ-साथ सभी संबंधित पदाधिकारियों, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समितियों के बीच और अधिक प्रभावी आपसी समन्वय स्थापित करना होगा। आगामी बैठक में संवेदनशील स्थलों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिनियुक्ति, यातायात प्रबंधन, विसर्जन मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।*
प्रशासन का लक्ष्य है कि दुर्गा पूजा के दौरान तेघड़ा अनुमंडल में सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं बेहतर प्रशासनिक समन्वय के साथ श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।