लैंडमाइंस विस्फोट में प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को चतरा ने किया नमन,

लैंडमाइंस विस्फोट में प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को चतरा ने किया नमन, कहा शहादत नहीं जाएगी बेकार

जिले में उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान विगत 8 अक्टूबर 2005 को कुंदा थाना क्षेत्र के बनियाडीह पहाड़ पर हुए भीषण लैंडमाइंस विस्फोट में शहीद हुए एसडीपीओ विनय भारती समेत पुलिस और सीआरपीएफ के 14 अधिकारी व जवानों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नमन किया गया। शहादत दिवस के अवसर पर शहर स्थित शहीद विनय भारती पार्क में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, एसडीपीओ सन्नी वर्धन व मेजर सुबोध गुप्ता समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहीद एसडीपीओ विनय भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।
मौके पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि शहीदों की स्मृति और उनके बलिदान को सम्मान देने के लिए शहीद विनय भारती पार्क का डीएमएफटी मद से सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेंगी
वहीं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि चतरा जिले से नक्सलवाद का लगभग सफाया हो चुका है। जिले में अब गिने-चुने एक-दो नक्सली ही बचे हैं, उनका भी जल्द सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लैंडमाइंस विस्फोट में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस उनके बलिदान को हमेशा याद रखते हुए जिले को पूरी तरह उग्रवाद मुक्त बनाने की दिशा में लगातार अभियान चलाती रहेगी।
जबकि एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और बलिदान से पुलिस बल को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देकर सभी के दिलों में देशभक्ति का अलग जज्बा जागृत किया है। राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के प्रति शहीदों के संकल्पों और प्रतिबद्धता को अपनाने की जरूरत है।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।