रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा कॉलेज बना विजेता, बिरसा कॉलेज खूँटी उपविजेता
रांची विश्वविद्यालय, रांची के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी झारखण्ड के महासचिव मनोज कोनबेगी एवं सिमडेगा कॉलेज के प्राचार्य *देवराज प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्राचार्य देवराज प्रसाद ने कहा कि मनोज कोनबेगी ने अपना पूरा जीवन खेल को समर्पित कर दिया है। इनकी प्रेरणा से सिमडेगा के बहुत सारे खिलाड़ी आज भारतीय टीम में खेल रहे हैं और सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। सिमडेगा में खेल के विकास में इनका योगदान प्रशंसनीय है।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि सिमडेगा हॉकी की नर्सरी है और यहाँ से बहुत से खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन खेल भावना उससे भी बड़ी चीज है।
अपने संबोधन में हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने सिमडेगा में हॉकी के उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डाला और महिला खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं अनुशासन का मंत्र दिया।
*आयोजन सचिव का संबोधन*
आयोजन सचिव एवं खेल पदाधिकारी *प्रो. संजय कुमार* ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय ने सिमडेगा कॉलेज को इस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर दिया, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से सिमडेगा की महिला हॉकी को नई दिशा मिलेगी।
मंच संचालन डॉ. जितेश पासवान ने किया।
फाइनल मुकाबला — सिमडेगा की शानदार जीत
फाइनल मुकाबला सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा और बिरसा कॉलेज, खूँटी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिमडेगा कॉलेज ने बिरसा कॉलेज, खूँटी को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में बिरसा कॉलेज, खूँटी की ओर से *पूनम मुंडू ने तीसरे मिनट में पहला गोल* किया। सिमडेगा कॉलेज की ओर से *सीता कुमारी ने 14वें मिनट में बराबरी का गोल* किया, जबकि *एस्थेर होरो ने 29वें और 32वें मिनट में दो गोल कर जीत सुनिश्चित की।*
शानदार प्रदर्शन के लिए सिमडेगा कॉलेज की *एस्थेर होरो को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट* घोषित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी और विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित रांची विश्वविद्यालय से खेल निदेशक प्रो. अनिल वीरेंद्र कुल्लू रहे,जिन्होनें अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और खेल के प्रति समर्पण का सन्देश दिया। साथ ही विजेता और उपविजेता टीम को पुरुस्कार वितरण किए।
प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में हॉकी झारखंड के पंकरासीएस टोप्पो, बसंत बा, सुजीत एक्का, कुनुल भेंगरा, रोहित बेसरा, समीर डूंगडूंग और तालिन तिग्गा रहे।
इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय से खेल निदेशक *प्रो. अनिल वीरेंद्र कुल्लू* एवं तकनीकी सहायक *धीरज* उपस्थित रहे।
वहीं सिमडेगा कॉलेज से *डॉ. तिरियो एक्का, डॉ. ब्रजेश प्रियदर्शी, प्रो. विद्या शंकर कुमार, डॉ. अतेन्द्र कुमार, प्रो. अनूप टोप्पो, प्रो. बिशेश्वर मुंडा, प्रो. ऑलिव डूंगडूंग, प्रो. संज्योति लकड़ा, प्रो. उर्मिला देवी, प्रो. प्रदीप लोहरा, डॉ. सचिन साहू, डॉ. स्मिता राम* सहित महाविद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में *डॉ. तिरियो एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन* किया और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।



