छात्रों ने पार की छठी बाधा, कंटीले तारों वाले बैरिकेड उखाड़ विधानसभा की ओर बढ़े

रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों ने रास्ते में लगाए गए बैरिकेड को पार कर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। छात्रों ने कंटीले तारों वाले बैरिकेड को उखाड़ दिया और विधानसभा के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक के रास्ते में छह स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।

इससे पहले रविवार को राज्य सरकार की विशेष समिति और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच करीब पांच घंटे तक तीन दौर में मैराथन वार्ता हुई, लेकिन बातचीत का कोई समाधान नहीं निकल सका। वार्ता बेनतीजा रहने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया और सोमवार को विधानसभा की ओर मार्च शुरू कर दिया।

अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो भी मार्च में शामिल

छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल देवेंद्र नाथ महतो भी सोमवार को विधानसभा की ओर रवाना हुए। वह पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अनशन के कारण उनकी हालत कमजोर हो गई है और वह पैदल चलने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में छात्र उन्हें अपने कंधों पर उठाकर मार्च में आगे ले गए। इस दौरान छात्रों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। देवेंद्र महतो ने हाथ में तिरंगा लहराकर आंदोलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

मुख्यमंत्री आवास का घेराव

एक ओर छात्र विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर झारखंड की विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिसके दौरान कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।