प्रांतीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग का समारोप

प्रांतीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग का समारोप
सेवा कार्यों से सामाजिक समरसता – गुरुशरण प्रसाद
28 अक्टूबर 2026, सेवा भारती,झारखंड का छह दिवसीय प्रांतीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हर्षोल्लास के साथ समारोप हुआ। समापन समारोह में के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि सेवा कार्यों से सामाजिक समरसता निर्माण हो रहा है। परोपकार मनुष्य का परम कर्तव्य है। सेवा का कार्य धन से नहीं अपितु कोमल मन से होता है। देश समाज को ताकतवर बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की महती भूमिका है। इसके पूर्व समारोप के मुख्य अतिथि मुरलीधर केडिया ने कहा की सेवा भारती जैसी संस्थाओं के माध्यम से समाज के वंचित और पिछड़े लोगों के बीच सेवा,शिक्षा,संस्कार के कार्यों द्वारा नव जागृति आई है। सेवा प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में विभिन्न जिलों से आए हुए प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक ब्रह्मानंद, मंत्रोच्चार, वंदना एवं सामूहिक योगासन प्रस्तुत किया। साथ ही प्रशिक्षुओं ने वर्ग के अनुभव और सेवा कार्य से परिवर्तन की बातें भी साझा की।
सेवा भारती,जमशेदपुर विभाग के सचिव प्रसेनजीत तिवारी ने मंचीय परिचय – स्वागत किया। सेवा भारती का कार्य परिचय रखते हुए उन्होंने बयाया कि समाज के सामूहिक सहयोग से प्रांत के 21 जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वालंबन,सामाजिक संस्कार आयामों के 1977 सेवा कार्य चल रहे हैं। सेवा कार्यों की गुणवत्ता एवं विस्तार के लिए समय-समय पर ऐसे सेवा प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर वर्ग की कार्यवाहका श्रीमती किरण सिंह ने सेवा भारती के प्रशिक्षण वर्ग का वृत्त रखते हुए बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों से शिक्षा से जुड़ी 70 महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। छः दिवसीय सेवा प्रशिक्षण वर्ग में में योगासन अभ्यास,वंदना, मंत्रोच्चार अभ्यास सहित सेवा ,संस्कार,शिक्षा, राष्ट्रीयता, भारतीय संस्कृति,सामाजिक कार्यों से जुड़े विषय पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
समारोह में मुख्य रूप से प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन सिंह , राम चंद्र जी,भास्कर जोशी, रागिनी भूषण,रविंद्र कुमार, संजय मिश्रा, राकेश कुमार, विनोद अग्रवाल,सभी नगर संघचालक सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।