रांची में आदिवासी युवती का आरोप, शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाए, अब शादी से इनकार

रांची में आदिवासी युवती का आरोप, शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाए, अब शादी से इनकार

रांची में 4 साल से लिव-इन में रह रही एक युवती ने युवक पर मामला दर्ज कराया है. ये मामला सुखदेवनगर थाना में दर्ज हुआ है. दरअसल युवती ने शादी का प्रलोभन देकर युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि 4 साल से हरमू रोड स्थित किराये के मकान में दोनों साथ रह रहे थे. लेकिन शादी की जब बात आयी तो पहले तो युवक ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और शादी से इनकार कर दिया.

युवती ने बताया कि सुखदेव नगर थाना में 29 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करने पहुंची थी. लेकिन थाना में आवेदन ले ने के बाद उसे रिसिविंग नहीं दी गयी. जिसके बाद युवती एसएसटी थाना पहुंची और मामला दर्ज किया. एससीएसटी थाना द्वारा सुखदेव नगर थाना के साथ मिलकर महिला का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया.

आज फिर से सुखदेव नगर थाना पहुंची महिला का आरोप है कि 29 अक्टूबर को आवेदन देने के बाद आजतक आरोपी को पुलिस ना तो पकड़ पायी है ना ही कोई कार्रवाई हो पायी है. बताया कि आरोपी की ओर से लगातार फोन करके केस को वापस लेने की धमकी दी जा रही है.

हालांकि युवती ने बताया कि केस की जांच कर रहे केस आईओ ने छठ पूजा के बाद आरोपी को पकड़ने की  बात कही है. मामले की जांच कर रहे सुखदेव नगर थाना सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार मेहता से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.

  
युवती ने बताया कि वो युवक से सबसे पहले एक शादी समारोह में मिली थी. फिर दोनों में दोस्ती हुई और नजदीकी बढ़ने लगी. जिसके बाद दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया. युवती ने बताया है कि उसके परिजन नहीं हैं, अपना भरण-पोषण करने के लिए वो शादियों में मेकअप का काम करके पैसे कमाती है.

यहां बता दें कि आरोपी युवक का नाम अमरदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह है, वो ओरमांझी इरबा उर्गुटु का रहने वाला है. आरोपी से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, मगर उसका फोन बंद मिला.

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 23 November 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मीन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।