गिरिडीह में डबल मर्डर से दहशत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे अज्ञात अपराधी घर में घुसे और 65 वर्षीय सुकर मंडल तथा उनकी 30 वर्षीय बहू शीला मंडल पर टांगी से हमला कर दिया। अचानक हुए इस खूनी हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल अपराधियों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस जांच और परिजनों का हाल
सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सुंडीटोला और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस तरह बेरहमी से हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी भय और आक्रोश व्याप्त है। अधिक जानकारी के लिए आप झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

इधर, दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और ह*त्या में शामिल अपराधियों की पहचान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
फिलहाल ह*त्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी विवाद, पारिवारिक रंजिश समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। रात के अंधेरे में घर में घुसकर ससुर और बहू की इस तरह से हुई ह*त्या ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


