चुनाव आयोग ने नाला-जामताड़ा विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जामताड़ा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को जामताड़ा जिले के नाला एवं जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ से मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद प्राप्त दावे-आपत्तियों, बचे हुए पात्र भारतीय नागरिकों तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली।

  • ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 एवं घोषणापत्र अवश्य जमा करें: के. रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि केवल वैसे मतदाता, जिन्होंने एसआईआर के दौरान अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरा एवं जमा किया था उनका ही नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रकाशित किया गया है। अगर कोई पात्र भारतीय नागरिक है लेकिन उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा वैसे पात्र भारतीय युवा जो अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करना चाहते है वे फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने बीएलओ को अवश्य जमा करें।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के डिजिटाइज्ड किए गए इन्यूमरेशन फॉर्म ईआरओ स्तर से सत्यापन करने का कार्य किया जा रहा है। सत्यापन, आवश्यकतानुसार दावा-आपत्ति एवं सुनवाई के उपरांत उन्हें अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

श्री के. रवि कुमार ने बीएलओ एवं संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने वाले ऐसे सभी पात्र भारतीय नागरिकों को फॉर्म-6 एवं घोषणापत्र भरने की प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें। किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम केवल जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, इसके लिए क्षेत्र स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए। श्री के. रवि कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है।

एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे तथा किसी भी विदेशी अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित बीएलओ के रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इसके साथ साथ एक परिवार अथवा घर के सभी मतदाता एक ही मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध हो इस हेतु भी मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करते हुए उनसे फॉर्म 8 भरवाने का निदेश दिया। उन्होंने बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा दावा-आपत्ति की अवधि में पात्र मतदाताओं को आवश्यक फॉर्म एवं दस्तावेजों के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।