रांची: हिंदू जागरण मंच, रांची महानगर के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित संस्कार गार्डन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संपर्क प्रमुख श्री अनिल ठाकुर जी उपस्थित रहे। उन्होंने अखंड भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय अवधारणा पर विस्तार से अपना उद्बोधन दिया तथा उपस्थित लोगों को भारत की अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया।
श्री अनिल ठाकुर जी ने कहा कि “भारत केवल भूमि का कोई टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और भावनाओं की पहचान है। आने वाली पीढ़ियों को अखंड भारत के इतिहास और उसकी सांस्कृतिक एकता की जानकारी देना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि अखंड भारत का संकल्प केवल किसी एक संगठन का विषय नहीं, बल्कि समस्त सनातन समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।
श्री विक्रम शर्मा जी (हिन्दू जनगण मंच प्रांत संयोजक) ने कहाँ“वह दिन दूर नहीं, अखंड बनाएंगे, आजादी पर्व मनाएंगे” जैसे नारों के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों में राष्ट्रभावना का संचार किया। कार्यक्रम में “हर घड़ी गूंज उठी, चंदन इस देश की माटी है”जैसे राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक भाव से जुड़े उद्घोष भी गूंजे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच महानगर रांची के संयोजक करण सिंह जी ने की। कार्यक्रम में प्रांत सहसंयोजक मनोज सिंह जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पूनम कुमारी, शिल्पी शर्मा, गुंजन देवी एवं पुष्पा राणा , मनोज टंडन जी, सोमा ओरांव, डॉ. प्रेम साहू केशरी, धर्मेंद्र चौधरी जी, धनंजय प्रसाद जी, माया सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अखंड भारत, राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों के संरक्षण के प्रति संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभावना को मजबूत करना तथा युवा पीढ़ी को भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना रहा।



