बलान नदी बनी नाला तो अतरुआ में अस्थायी पोखरों में होगी छठ पूजा

बलान नदी

भगवानपुर बेगूसराय: कभी जीवनदायिनी कहलाने वाली बलान नदी इस बार छठव्रतियों को निराश कर रही है। नदी में कम पानी, दुर्गंधयुक्त और काला कचरा युक्त पानी होने के कारण इस वर्ष अतरुआ के लोगों ने नदी को छोड़कर अलग-अलग जगह अस्थायी पोखर बनाकर छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है।

अतरुआ में चार प्रमुख स्थानों पर जेसीबी मशीन से बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर अस्थायी पोखर बनाए गए हैं। वहीं 10-12 की संख्या में जुटकर ग्रामीणों ने छोटे-छोटे अस्थायी पोखर भी खोदे हैं। कई लोगों ने अपने घर के सामने और आंगन में ही गड्ढा खोदकर उसे पोखर का रूप दे दिया है। अब लोग उन पोखरों में सजावट कर रहे हैं और चारों ओर साइडर व कपड़ों से घेरा लगा रहे हैं। पूरा गांव इस बार नदी की बजाय अपने-अपने मोहल्ले के पोखर में अर्घ्य की तैयारी में जुटा है।

बलान नदी के प्रदूषण से बदली छठ पूजा की परंपरा

बताया जाता है कि बलान नदी में लगभग एक दशक से बाढ़ नहीं आई है। भादो में थोड़ा-बहुत जो पानी आता है, उसमें मल-मूत्र और कचरा मिला होता है। जब पानी आता है तो नदी के आसपास के गांवों में शौच की दुर्गंध फैल जाती है और सांस लेने में भी परेशानी होती है। लोगों को 24 घंटे मास्क लगाकर रहना पड़ता है। धीरे-धीरे वही पानी नदी में रुक जाता है और दुर्गंध किनारे ही रह जाती है। उसके बाद जलकुंभी का साम्राज्य स्थापित हो जाता है। यही कारण है कि पानी में छठव्रतियों का प्रवेश करना और देर तक जल में खड़ा रहना मुश्किल है।

83 वर्षीय लोकगायक कमलेश्वरी पंडित ने कहा कि इस बार पहली बार लोग अस्थायी पोखर बनाकर छठ पूजा की तैयारी कर रहे हैं। यह इस क्षेत्र के इतिहास में पहली बार हुआ है। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिभूषण महतो ने कहा कि पहले लोग नदी में थूकना भी पाप समझते थे। जब से सरकार ने गांव-घर में नाली व्यवस्था की है और उसका निकास बलान नदी में कर दिया है, तब से नदी पूरी तरह प्रदूषित हो गई है। अब आम लोग भी घर का सूखा और गीला कचरा बेखौफ नदी में बहा देते हैं।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जो नदी क्षेत्र के लोगों की जीवनदायिनी हुआ करती थी, जिसमें लोग स्नान करते थे, बर्तन मांजते थे, पशुओं को धोते थे, कुल्ला-आचमन के साथ भोजन और पीने के पानी का उपयोग करते थे, वही नदी आज कचरा निस्तारण केंद्र और बीमारियों का केंद्र बनकर रह गई है। मजबूरी में लोगों को परंपरा बदलकर अस्थायी पोखर में सूर्य भगवान को अर्घ्य देना पड़ रहा है। पहले बलान नदी के किनारे जगह-जगह भव्य मेला जैसा नजारा देखने को मिलता था, जो अब अतरुआ में छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से बलान नदी को प्रदूषण से मुक्त कर पुनः जीवनदायिनी बनाने की मांग की है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 26 November 2026
मेष
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
वृषभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
तुला
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।