राज्यकर्मी का दर्जा की एकल मांग को लेकर बेगूसराय में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का शांतिपूर्ण रोड मार्च एव

राज्यकर्मी का दर्जा की एकल मांग को लेकर बेगूसराय में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का शांतिपूर्ण रोड मार्च एवं विरोध प्रदर्शन

**बेगूसराय,

बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर आज जिला इकाई बेगूसराय के तत्वावधान में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, आईटी कर्मियों एवं अन्य संविदाकर्मियों ने अपनी एकल मांग * *”राज्यकर्मी का दर्जा”** को लेकर शांतिपूर्ण रोड मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।यह रोड मार्च कैंटीन चौक से प्रारंभ होकर नवाब चौक, नगर निगम चौक होते हुए हड़ताली चौक तक पहुँचा, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित होकर अपनी एकजुटता एवं प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांग को बुलंद किया।
जिला अध्यक्ष **नीलेश कुमार झा** ने कहा कि वर्षों से विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अन्य संविदाकर्मी सरकारी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसके बावजूद उन्हें स्थायी सरकारी कर्मचारियों के अनुरूप अधिकार एवं सम्मान नहीं मिल रहा है। अब समय आ गया है कि सरकार हमारी एकल मांग *राज्यकर्मी का दर्जा* पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक निर्णय ले।जिला कोषाध्यक्ष **चंदन कुमार** ने कहा कि यह आंदोलन केवल अधिकार की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारे भविष्य, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा की लड़ाई है। सभी साथियों को एकजुट होकर इस संघर्ष में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
जिला उपाध्यक्ष **रवि भूषण** ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा यह आंदोलन कर्मचारियों की एकता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। जब तक हमारी जायज मांग पूरी नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।महिला संयोजक **पिंकू कुमारी** ने कहा कि महिला कर्मियों सहित सभी संविदाकर्मियों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य का अधिकार है। यह संघर्ष हमारे अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए है।मीडिया प्रभारी **रंजन कुमार** ने कहा कि आज का शांतिपूर्ण मार्च सरकार तक हमारी आवाज पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हम लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं और आगे भी आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे।कार्यक्रम के माध्यम से बिहार सरकार से मांग की गई कि वर्षों से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर एवं अन्य संबंधित कर्मियों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अविलंब **राज्यकर्मी का दर्जा** प्रदान किया जाए।अंत में जिला इकाई ने कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों, सहयोगियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आगामी संघर्षों में इसी एकजुटता एवं ऊर्जा के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मीन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।