बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा जारी

बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा जारी

मुंबई। अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए पांचवें दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 216.50 करोड़ रुपये हो गई है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़ और पहले दिन 62 करोड़ रुपये कमाए थे।

विदेशी बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। पांचवें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 9.50 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 81.50 करोड़ रुपये हो गया। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रोजाना के कलेक्शन में गिरावट के बावजूद फिल्म की कुल कमाई की रफ्तार पर इसका खास असर देखने को नहीं मिला है।

‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज की थी। फिल्म ने ‘सिंघम अगेन’ के 43.50 करोड़ रुपये के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। अब फिल्म के सामने अजय देवगन की पिछली बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने की चुनौती है। ‘सिंघम अगेन’ ने करीब 268.35 करोड़ और ‘तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने 279.59 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन किया था। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और प्रकाश झा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मीन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।