छठ महापर्व पर बांस के सूप की मांग बढ़ी, कारीगरों के घरों में दिन-रात काम

छठ महापर्व पर बांस के सूप की मांग बढ़ी

कुंदा: लोक आस्था के महापर्व छठ की दस्तक के साथ ही झारखंड के कुंदा और प्रतापपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में पुश्तैनी हुनर की रौनक लौट आई है। जिन हाथों की बुनाई से बांस की साधारण खपच्चियां खूबसूरत सूप, पंखा और खचिया का रूप लेती हैं, आज उन्हीं हाथों को काम से फुर्सत नहीं मिल रही है। गांवों में कारीगरों के घर इन दिनों छोटी-छोटी कार्यशालाओं में तब्दील हो गए हैं। कहीं बांस की छिलाई हो रही है, तो कहीं महिलाएं और पुरुष मिलकर सूप, टोकरी व पंखा को अंतिम आकार देने में जुटे हैं।

छठ महापर्व के नजदीक आते ही इन पारंपरिक उत्पादों की मांग में तेजी आ गई है। स्थानीय बाजारों के साथ-साथ झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों से भी खरीदार पहुंच रहे हैं। कई व्यापारी अपनी जरूरत के अनुसार पहले से ऑर्डर देकर सामान तैयार करवा रहे हैं। इससे वर्षों से इस पारंपरिक कारोबार से जुड़े परिवारों को अच्छी आमदनी की उम्मीद जगी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इन गांवों में बनाई जाती है बांस की सामग्री

कुंदा प्रखंड के हरदियाटांड़, नवादा, कोयता, आसेदेरी, सोहरलाठ व प्रतापपुर प्रखंड के हिन्दीया कला, हिन्दीया खुर्द, बामी, देवकुंडी समेत अन्य कई गांवों में बांस की खपच्चियों से आस्था की टोकरी व सूप तैयार किए जा रहे हैं। कारीगरों के लिए यह महज कारोबार नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही विरासत है। जंगलों और स्थानीय क्षेत्रों से बांस जुटाने के बाद उसे काटकर और छीलकर पतली-पतली खपच्चियां तैयार की जाती हैं। इसके बाद हाथों की कारीगरी से सूप, पंखा और खचिया बुनी जाती है। इस काम में परिवार के सभी सदस्य अपनी भूमिका निभाते हैं। पुरुषों के साथ महिलाएं भी निर्माण से लेकर तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सहयोग करती हैं।

छठ पूजा में बांस के सूप व टोकरी का महत्व

छठ महापर्व में बांस से बने सूप का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व सदियों पुराना है। व्रती इसी सूप में फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य पूजन सामग्री सजाकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यही वजह है कि आधुनिक दौर में प्लास्टिक और फाइबर से बनी वस्तुओं की उपलब्धता के बावजूद छठ पूजा में पारंपरिक बांस के सूप की मांग बनी हुई है। लोगों की आस्था और परंपरा ही इन कारीगरों के पुश्तैनी कारोबार को जीवित रखे हुए है।

बिहार तक पहुंच रही कुंदा-प्रतापपुर के कारीगरों की कारीगरी

स्थानीय कारीगरों के अनुसार, कुंदा और प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र में तैयार होने वाले बांस के उत्पादों की मांग चतरा जिले के अलावा झारखंड व बिहार के बाजारों तक है। पर्व को देखते हुए व्यापारी पहले से ही ऑर्डर दे रहे हैं। आकार और गुणवत्ता के अनुसार उत्पादों की कीमत तय होती है। वर्तमान में बांस से निर्मित सामग्री की कीमत इस प्रकार है:

  • सूप: 30 से 50 रुपये
  • मौनी: 25 से 30 रुपये
  • खचिया (छोटा): 60 रुपये
  • खचिया (बड़ा): 100 रुपये
  • पंखा: 25 रुपये

गांव पहुंचकर खरीदार ले जाते हैं सामग्री

सोहरलाठ गांव में बुधन बैगा ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान गांव में ही खरीदार पहुंच जाते हैं और तैयार सामग्री खरीदकर ले जाते हैं। कई व्यापारी अपनी जरूरत के अनुसार पहले से ऑर्डर देते हैं और सामान तैयार कराने के लिए अग्रिम राशि भी उपलब्ध कराते हैं। इससे काम तो मिल जाता है, लेकिन उत्पादों की कीमत मेहनत और समय के हिसाब से काफी कम मिलती है। हमलोग इतने आर्थिक रूप से सक्षम भी नहीं हैं कि खुद तैयार उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचा सकें। ऐसे में स्थानीय खरीदारों और व्यापारियों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

पुश्तैनी कला को संरक्षण की दरकार

गांव के कारीगरों का यह हुनर केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र की पारंपरिक पहचान भी है। यदि समय रहते इस कला को सरकारी प्रोत्साहन और बाजार की सुविधा नहीं मिली, तो आने वाली पीढ़ियों में इस हुनर के प्रति रुचि कम हो सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन, उद्योग विभाग और संबंधित विभागों को पहल कर गांव में बांस हस्तशिल्प आधारित कुटीर उद्योग स्थापित करने की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पारंपरिक कला को भी नई पहचान मिलेगी।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 26 November 2026
मेष
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
वृषभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
तुला
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।