हेमन्त सोरेन गिरिडीह पहुंचे सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में

हेमन्त सोरेन गिरिडीह पहुंचे

गिरिडीह: हेमन्त सोरेन गिरिडीह पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने हरसिंहरायडीह स्थित दिवंगत मंत्री के आवास पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हेमन्त सोरेन गिरिडीह पहुंचे श्रद्धांजलि अर्पित करने

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्मृति-शेष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के आवास पहुंचे। झारखंड मंत्रिमंडल के सदस्य एवं जनसेवा के समर्पित सहयोगी स्मृति-शेष सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन से शोकाकुल मुख्यमंत्री द्वादशकर्म कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने दिवंगत मंत्री के परिजनों, शोक-संतप्त पत्नी, पुत्र और पुत्री से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में असहनीय दुःख को सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने व्यक्त की पीड़ा

मीडिया से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बड़े भाई सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक घटना से हम सभी अवगत हैं। आज विधिवत रीति-रिवाज के साथ द्वादशकर्म कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हमलोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। यह घटना बहुत ही दुःखद है। राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है, इसकी भरपाई करना बहुत ही कठिन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री रहते हुए सुदिव्य कुमार सोनू जी की बड़ी सक्रियता थी, उनकी सक्रियता एवं व्यक्तित्व किसी से छिपा नहीं है। ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता समाज और राज्य को हमेशा रहती है। उनके जैसा हौसला और जुनून चाहिए। सोनू जी में सारे भाव व लक्षण थे। एक लंबे समय के बाद उन्होंने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिशा देने का भी काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी मन मानने को तैयार नहीं है, कि वे हमारे बीच नहीं हैं। विधि के विधान को न हम टाल सकते हैं और न ही कोई और। इस विधान के साथ हम सभी को चलना है। उन्होंने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर लोग उनके द्वादशकर्म में यहां पहुंचे हैं। सुदिव्य सोनू जी व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों, सभी वर्गों की समस्या और अपनी पहचान को लेकर आगे बढ़ते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बीच नहीं रहते हुए भी वे एक मिसाल के तौर पर कायम रहेंगे। हम सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना करें कि उनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें। दुःख की इस घड़ी में हम सभी उनके समस्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने स्मृति-शेष सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में सम्मिलित होने पहुंचे सभी आम लोगों से मिलकर भी ढांढस बंधाया।

विधायक कल्पना सोरेन ने भी दी श्रद्धांजलि

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्मृति-शेष स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

द्वादशकर्म में मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रीगण, राज्यसभा सांसदगण, विधायकगण, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी, गिरिडीह जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं चाहने वाले लोग शामिल होकर दिवंगत मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड ने खोया एक समर्पित जनसेवक

स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन से राज्य की राजनीति में एक खालीपन आया है जिसे भरना आसान नहीं होगा। वे अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे और जनसेवा को अपना ध्येय माना। उनके योगदान को झारखंड की जनता लंबे समय तक याद रखेगी।

स्मृति-शेष सुदिव्य कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि। सादर नमन!

हेमन्त सोरेन गिरिडीह पहुंचे
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मीन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।