नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन

नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन
तेघड़ा बेगुसराय
नवरात्रि के पावन अवसर पर दनियालपुर वार्ड नंबर चार स्थित आदर्श युवा दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में ‘नवदेवी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में समाज, शिक्षा, कला और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट मुकाम हासिल करने वाली बेटियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तेघड़ा की बीपीआरओ संगीता कुमारी वार्ड पार्षद श्यामा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।
समारोह के दौरान विभिन्न विधाओं में नाम रोशन करने वाली कई प्रमुख हस्तियों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और माता रानी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रेया रानी ताईक्वान्डो खिलाड़ी (खेल),मुस्कान अनुराग: भजन, लोकगीत एवं शास्त्रीय संगीत गायिका (कला),रंजना सिंह: शिक्षिका एवं कवयित्री (शिक्षा व साहित्य),रेनू देवी शिक्षिका (शिक्षा),ई. जुही इंजीनियरिंग क्षेत्र
• सोनी, कामिनी कुमारी और अनुराधा झा
समिति के सदस्यों और समाजसेवी सत्यजीत सोनू, पवन ठाकुर, अमित राय, स्थानीय युवाओं ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा उपस्थित थे, जिन्होंने सम्मानित होने वाली सभी विभूतियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर ब्रह्मदेव पासवान भीम कुमार देवव्रत महतो सरोज राय और मनजीत मिश्रा मौजूद है

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।