सऊदी अरब के रियाद और आभा एयरपोर्ट पर हूती का हमला, तीन की मौत, 36 घायल

सऊदी अरब के रियाद और आभा एयरपोर्ट पर हूती का हमला, तीन की मौत, 36 घायल

रियाद। ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों (एयरपोर्ट) को निशाना बनाया है। आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (जीएसीए) ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को दो सऊदी एयरपोर्ट्स पर हूती हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। जीएसीए के बयान के अनुसार, आभा एयरपोर्ट पर हमले में दो महिलाओं (एक मोरक्कन और दूसरी अल्जीरियाई) की मौत हो गई, जबकि 28 सऊदी नागरिक और विदेशी निवासी घायल हो गए। 6 और 7 अक्टूबर को आभा और किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमले किए गए।

आभा एयरपोर्ट हमले में घायल लोगों में सऊदी नागरिकों के साथ-साथ बांग्लादेश और फिलीपींस के दो निवासी भी शामिल हैं। किंग खालिद एयरपोर्ट पर घायल आठ लोगों में पांच सऊदी नागरिक, दो मिस्र के निवासी और एक पाकिस्तानी निवासी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इन दो हमलों में संपत्ति का भी नुकसान हुआ, हालांकि जीएसीए ने नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके अलावा सऊदी अरब के कुछ शहरों पर हूती हमलों में 13 लोग घायल हो गए।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मीन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।