युवा महोत्सव-2027 का सफल आयोजन, 250 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

युवा महोत्सव-2027 का सफल आयोजन, 250 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

पांच विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा डीएमएफटी भवन (जिला खनिज निधि प्रशिक्षण केंद्र) में जिलास्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 एवं विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग (VBYLD) का आयोजन किया गया। महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 250 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ रखी गई थी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
महोत्सव के तहत पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में सूरज कुमार ने प्रथम, दीपक कुमार ने द्वितीय एवं अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजनंदिनी एंड ग्रुप प्रथम, उदय पांडेय एंड ग्रुप द्वितीय तथा संध्या एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार कविता लेखन प्रतियोगिता में अंजलि कुमारी ने प्रथम, अभिज्ञान गुप्ता ने द्वितीय एवं शिवम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह लोकगीत प्रतियोगिता में माधवी गुप्ता एंड ग्रुप ने प्रथम तथा शिवानी पांडेय एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान हासिल किया।वहीं, समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला कॉलेज, चतरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चतरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में जिले के यूथ ऑफिसर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शिक्षकगण शामिल रहे। जिला खेल कार्यालय के कर्मियों ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा के माध्यम से जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।