अपनी बायोपिक को लेकर युवराज सिंह ने खोले राज

अपनी बायोपिक को लेकर युवराज सिंह ने खोले राज

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपनी बहुप्रतीक्षित बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मैदान पर अपने दमदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले युवराज ने बताया कि उनकी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म की पटकथा पर पिछले छह महीनों से काम चल रहा है।

क्रिकेटर युवराज ने उम्मीद जताई कि अगले 9 से 12 महीनों में स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी और सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। इस बायोपिक का निर्माण भूषण कुमार और ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ के निर्माता रवि भगचांदका कर रहे हैं।

दिए एक इंटरव्यू में युवराज ने अपने क्रिकेट करियर, फिटनेस और कैंसर से लड़ाई के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं है। एक समय वह अपनी बीमारी के बारे में बात करने से डरते थे, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि इससे उनका क्रिकेट करियर खत्म हो सकता है। हालांकि, बीमारी से जंग जीतकर मैदान पर वापसी करने का उनका सफर आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

युवराज ने मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि मुश्किल समय में अपनी परेशानियां परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करनी चाहिए। अपनों से बातचीत करने से कठिन परिस्थितियों का सामना करने की ताकत मिलती है।

गौरतलब है कि युवराज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर में कई यादगार उपलब्धियां हासिल की हैं। 2007 के टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़कर उन्होंने इतिहास रचा था। इसके बाद 2011 के विश्व कप में भी वह भारतीय टीम की जीत के बड़े नायक बने थे। इसी दौरान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उनकी लड़ाई ने उनके जीवन को एक नया मोड़ दिया। अब उनकी बायोपिक के जरिए उनके क्रिकेट करियर की उपलब्धियों के साथ-साथ संघर्ष और निजी जीवन के अनदेखे पहलुओं को भी बड़े पर्दे पर दिखाए जाने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 03 November 2026
मेष
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मीन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।