अलग-अलग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल।
छौराही बेगूसराय।
थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा अलग-अलग मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 142 ऑब्लिक 26 मामला 29 अगस्त 2026 के प्राथमिक अभियुक्त थाना क्षेत्र के एकंबा गांव निवासी विद्या सिंह का पुत्र बुट लाल सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी रामनरेश पासवान का पुत्र संजीत कुमार सुख देवराम का पुत्र बैजनाथ राम को 12 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ बाइक समेत गिरफ्तार किया गया है। थाना कांड संख्या 182 पब्लिक 26 मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



