तुपुदाना में स्वर्ग और नर्क द्वार की थीम पर आकर्षक पूजा पंडाल हो रहा तैयार, रावण दहन कार्यक्रम भी हो

तुपुदाना में स्वर्ग और नर्क द्वार की थीम पर आकर्षक पूजा पंडाल हो रहा तैयार, रावण दहन कार्यक्रम भी होगा बेहद खास*

श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, तुपुदाना इस वर्ष काल्पनिक स्वर्ग और नर्क द्वार की थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण करा रही है। पंडाल की ऊंचाई करीब 55 फिट और चौड़ाई 42 फिट होगी। पंडाल के अंदर मां दुर्गा का भव्य दरबार सज रहा है। जहां बड़ी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पंडाल में आकर्षक विद्युत सज्जा और लाइटिंग की जा रही है। समिति के संरक्षक सतीश कुमार पंडा सहित अन्य सदस्यों ने जानकारी देते बताया कि पंडाल का निर्माण कार्य बंगाल से आए कारीगर कर रहे हैं। मूर्तिकार अजय पाल द्वारा प्रतिमा का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन का बजट तक़रीबन 15 से 16 लाख रूपये है। पूजा पंडाल का उदघाटन षष्ठी को किया जायेगा।
इधर रावण दहन आयोजन समिति तुपुदाना की ओर से रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम का भव्य आयोजन 20 अक्टूबर को होगा। जिसकी तैयारियां जोरो-शोरो से चल रहा है। वहीं आयोजन समिति के अभय कुमार ने आयोजन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए यहां दूर-दराज से लोग आते हैं। जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहती है। उन्होंने बताया कि तक़रीबन दस-ग्यारह साल से कार्यक्रम हो रहा है। 2014 से चली आ रही परंपरा अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि रावण का पुतला 40 से 45 फिट का होगा। 20 अक्टूबर को भव्य रूप से रावण दहन कार्यक्रम होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अंकित सिंह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिनके मार्गदर्शन से पूरी तैयारी की जा रही है। आकर्षक साज सज्जावट, आतिशबाजी और पुतले की तैयारी सहित विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।