जिला में विधान परिषद धीक्षक एवम स्नातक का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

जिला में विधान परिषद धीक्षक एवम स्नातक का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न
बेगुसाय
बिहार विधान परिषद के 05 दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत शुक्रवार को बेगूसराय जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया।
इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने दिनकर कला भवन बेगूसराय, सदर प्रखंड, बेगूसराय, बरौनी प्रखंड कार्यालय एवं तेघड़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण तथा मतदान के सुचारु संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।मतदान के दौरान पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय श्री मनीष एवं उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।बेगूसराय जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 29 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 29,205 मतदाता पंजीकृत थे। खबर लिखे जाने तक 54.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदाता लाइन में लगे है, जहां मतदान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां पंजीकृत 2,047 मतदाताओं में 90.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया के दौरान सतत निगरानी रखते हुए निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा गया।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।