मगध परियोजना में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा हाईवा जब्त
रातभर चले सर्च ऑपरेशन में चार टीमों ने घेराबंदी कर पकड़ा हाईवा, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार
CISF की जांच में खुलासा, अवैध कोयला चतरा होकर निकालने के फिराक में जुटा था तस्कर, तस्करों अवैध कोयला कारोबार छोड़े नहीं तो अब खैर नहीं
न्यूज डेस्क: मगध कोल परियोजना में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालूमाथ और बरियातू थाना क्षेत्र से अवैध कोयला लदे एक हाईवा को पकड़ लिया। यह कार्रवाई 28 और 29 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात को चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान की गई। पकड़े गए हाईवा का रजिस्ट्रेशन नंबर JH02 BM 2232 बताया गया है। बताया गया अमरपाली परियोजना के इंचार्ज सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के नेतृत्व में CISF की टीमों ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान बालूमाथ थाना क्षेत के चमातू मोड़ स्थित तालाब के पास संदिग्ध हाईवा को देखा गया। बताया जाता है कि हाईवा ओझा टांड़ के रास्ते फूल बसिया रेलवे पुल पार कर आगे चतरा रोड की ओर जाने की फिराक में था। अवैध कोयला परिवहन की आशंका को देखते हुए CISF की चार टीमों ने रणनीतिक तरीके से घेराबंदी की और हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना तत्काल CCL प्रबंधन और संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है। मामले में खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों के तहत MMDR Act के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। CISF की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रातभर चले इस अभियान में चार टीमों की संयुक्त घेराबंदी से अवैध कोयला ले जा रहे हाईवा को पकड़ने में सफलता मिली हैं। CISF ने कहा कोल तस्करों अवैध कोयला कारोबार का धंधा छोड़कर अपना मुख धारा में लौट जाए नहीं तो इनका जिंदगी बर्बाद होने से कोई ही नहीं बचा सकता है।



