झारखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 अधिकारियों का हुआ तबादला

झारखंड वन विभाग

रांची: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय वन सेवा (IFS) के कुल 39 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। प्रशासनिक कामकाज को बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

झारखंड वन विभाग में 39 अधिकारियों का तबादला

जारी अधिसूचना के तहत वर्ष 1994 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी राजकुमार वाजपेयी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें पलामू, हजारीबाग, रांची और दुमका के निदेशक, प्रसार वानिकी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं, वर्ष 1995 बैच के अधिकारी जब्बर सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैंपा, रांची बनाया गया है। इससे पहले वह बिरसा जैविक उद्यान, रांची के निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा कर्मा जिंपा भुटिया को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास, रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिद्धार्थ त्रिपाठी बने वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक

इसी तरह वर्ष 1999 बैच के सिद्धार्थ त्रिपाठी को झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एफडीए, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा एसआर नटेश को मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में उनके पास मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी, रांची के साथ-साथ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के निदेशक की जिम्मेदारी भी है।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आर. थंगा पांडेयन को महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पीआर नायडू को प्रोन्नति देते हुए क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अधिसूचना में डॉ. वी. बासकरन, ममता प्रियदर्शी, सबा आलम अंसारी, अभिषेक कुमार, प्रवेश अग्रवाल, कुमार आशीष, विजय शंकर दुबे, सौरभ चंद्रा, विनय कांत मिश्रा, विकास कुमार उज्ज्वल, सत्यम कुमार, अविरुप सिन्हा, आदित्य नारायण, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार, सौमित्र शुक्ला, विकास पालीवाल, राहुल कुमार, अजिंक्य देवीदास बनकर, सात्विक, अहमद बेलाल अनवर, राहुल मीणा, अंशुमान, एबिन बेनी अब्राहम, शिंदे संदीप कारभारी, पुष्कर काले, आदर्श शरण, अनुराधा मिश्रा, मोहित कुमार बंसल, नवनीत बीआर और श्वेताब सुमन समेत अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सरकार के इस फैसले को वन विभाग में कामकाज में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 24 November 2026
मेष
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
मिथुन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कर्क
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
सिंह
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कन्या
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृश्चिक
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
धनु
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मीन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।