एक लाख का इनामी नक्सली महिला चढा एसटीएफ के हत्थे।

एक लाख का इनामी नक्सली महिला चढा एसटीएफ के हत्थे।
पांच अलग-अलग मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश।
बथौली से नक्सली महिला गिरफ्तार।
तिलरथ बेगूसराय
गुप्त एवं ठोस सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम एवं बेगूसराय जिला के डीआईयू ने संयुक्त रूप कारवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना में वर्ष 2017 में दर्ज/ प्रतिवेदित कांड सहित अन्य पांच अलग-अलग मामलों में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव निवासी अमरदेव राम की उम्र तकरिबन 45 वर्षीय पत्नी विनीता भारती उर्फ श्वेता उर्फ अनुपम महिला‌ नक्सली को बरौनी थाना अंतर्गत बथौली गांव से गिरफ्तार करने में सफल रहा है। बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ इस गिरफ्तारी को बडी़ कारवाई मान रही है। जानकारी अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय के अभियान ने विनीता भारती पर एक लाख रुपए का इनाम 4 मई 2026 को घोषित की गई थी। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार वह कई अलग-अलग नामों से पहचान बदलकर गतिविधियों को अंजाम देती रही है। कभी विनीता, कभी श्वेता, कभी अनीता, कभी प्रतिमा तो कभी कल्पना के नाम से वह पुलिस की आंखों में धूल झोंकती रही। सूत्रों की मानें तो विनीता भारती का आपराधिक और नक्सली नेटवर्क केवल एक जिले तक सीमित नहीं रहा है।मुजफ्फरपुर जिले में हथौड़ी और पारु थाना एवं दरभंगा के बहेड़ी इलाके से जुड़े पृष्ठभूमि के साथ-साथ वह उत्तर बिहार के कई हिस्सों में माओवादियों की गतिविधियों और संगठनात्मक संपर्कों से जुड़ी है। पुलिस रिकार्ड में उसके खिलाफ पांच अलग-अलग कांडों में संलिप्तता है। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर थी और विभिन्न मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी। मृत नक्सली अमरलाल देव उर्फ नकुल से जुड़े संबंधों के कारण भी सुरक्षा एजेंसियां उसके पुराने नेटवर्क और संपर्कों को बेहद संवेदनशील मानकर देख रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी है। पुलिसिया पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 24 November 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मीन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।