मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक के बाद विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक के बाद विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

प्रवीण सिंह

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार की शाम एक विवाहिता ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रामपुर निवासी अखिलेश भारती की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। इसके बाद प्रीति कुमारी ने कथित तौर पर जहरीली दवा खा ली और कमरे का दरवाजा बंद कर सो गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी गोतनी अनीता देवी की बेटी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
इसके बाद अनीता देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर प्रीति को आनन-फानन में प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि मृतका का पति अखिलेश भारती चेन्नई में मजदूरी करता है। दोनों की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। मंगलवार की शाम मोबाइल पर हुई नोकझोंक के बाद यह घटना हुई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 24 November 2026
मेष
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
मिथुन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कर्क
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
सिंह
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कन्या
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृश्चिक
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
धनु
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मीन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।