छौड़ाही: सोमवार की संध्या जैसे ही अंधेरा छाया, पूरा चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र दीपों की जगमगाहट से रोशन हो उठा। गांव-गांव, घर-घर, छतों और चौक-चौराहों पर लोगों ने दीप एवं मोमबत्तियाँ जलाकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया। सुशासन, विकास और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नीतीश कुमार के सुशासन का दिखा असर
चेरियाबरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, जदयू जिला सचिव मीडिया सेल अमिताभ बच्चन पटेल, अतिपिछड़ा सेल के प्रदेश सचिव सीताराम ठाकुर, युवा प्रखंड अध्यक्ष शिवम ठाकुर, शाकिब आलम, अंकित यादव, दिलखुश यादव, सुमित पटेल, दिवाकर राय, सुनील महतो, डाॅ उमेश प्रसाद, महेश कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस दीपोत्सव में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि नीतीश कुमार जी ने बिहार को अंधेरे से निकालकर उजाले की ओर ले जाने का काम किया है।
विधायक ने गिनाई उपलब्धियां
इस अवसर पर विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि वर्ष 2005 में जब नीतीश कुमार जी ने बिहार की सत्ता संभाली थी, तब बिहार अराजकता और पिछड़ेपन से जूझ रहा था। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया। आज बिहार विकास की नई इबारत लिख रहा है, तो इसके पीछे नीतीश कुमार के सुशासन की सोच है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दीपों की रोशनी में बिहार के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सद्भाव और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।





