धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) के हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) के हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद। झारखंड के धनबाद स्थित प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी (आईएसएम) के एक्वामरीन हॉस्टल में शनिवार सुबह आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के अहमदपुर निवासी माने राजकुमार प्रतीक के रूप में हुई है।

घटना के बाद छात्र को गंभीर हालत में तत्काल धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र किन परिस्थितियों में आठवीं मंजिल से नीचे गिरा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संस्थान प्रबंधन मामले की जांच में जुटे हैं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह एक्वामरीन हॉस्टल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छात्र आठवीं मंजिल से नीचे गिर गया। उसकी उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में छात्र के आठवीं मंजिल से कूदने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह और परिस्थितियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही संस्थान के अधिकारी और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। संस्थान प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके धनबाद पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

आईआईटी (आईएसएम) के सुरक्षा प्रभारी राम मनोहर ने बताया कि छात्र के आठवीं मंजिल से गिरने की सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

वहीं, सरायढेला थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

छात्र की मौत से आईआईटी आईएसएम परिसर में शोक का माहौल है। घटना के कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।