बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई
बेगुसराय

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर आज इनडोर स्टेडियम, बेगूसराय में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री रिची पांडेय पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा बिहार के विकास, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के आदर्शों, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयासों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सार्वजनिक सेवा, दूरदर्शी नेतृत्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणा देता है। उनके योगदान का स्मरण नई पीढ़ी को राज्य के विकास, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर, अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) श्री महेश्वर प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय श्री अश्विनी कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।