भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के बीच न्यूजीलैंड टीम में कई बदलाव

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के बीच न्यूजीलैंड टीम में कई बदलाव

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के बाकी तीन मुकाबलों से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टीम में कई बदलाव किए हैं। खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। टी-20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में टीम प्रबंधन तेज गेंदबाजों को रोटेट कर उनके कार्यभार को नियंत्रित करना चाहता है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार तेज गेंदबाज मैट हेनरी टी-20 सीरीज के बाकी तीनों मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें टी-20 टीम से बाहर रखा गया है। हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे और 2 नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे।

तेज गेंदबाज काइल जैमीसन मंगलवार, 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद वह 31 अक्टूबर को फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले में कैंटरबरी की ओर से हिस्सा लेंगे।

इसका मतलब जैमीसन टी-20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में वापसी करेंगे।

इसके अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे टी-20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे और ऑकलैंड के लिए रवाना होंगे। वह सीरीज के अंतिम दो टी-20 मुकाबलों के लिए टीम में दोबारा शामिल हो जाएंगे।

वहीं, मैट फिशर तीसरे टी-20 मैच के लिए कवर के तौर पर टीम के साथ वेलिंगटन ट्रैवल करेंगे। वह केवल इसी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसके बाद न्यूजीलैंड ए टीम में लौट जाएंगे।

इसके अलावा ब्लेयर टिकनर टी-20 सीरीज के अंतिम तीन मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे, जबकि जोश क्लार्कसन अंतिम दो मैचों में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने टीम में किए गए बदलावों पर कहा कि टी-20 सीरीज की शुरुआत प्रतिस्पर्धात्मक रही है। दोनों मुकाबले करीबी रहे हैं और अभी काफी क्रिकेट खेला जाना बाकी है।

वाल्टर ने कहा कि टीम के पास खिलाड़ियों का अच्छा बैकअप मौजूद है। इससे तेज गेंदबाजों के कार्यभार को बेहतर तरीके से संभालने और उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए फिट रखने में मदद मिलेगी। टीम प्रबंधन की कोशिश है कि खिलाड़ी आने वाले सभी मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

भारत के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 0-2 से पिछड़ रही है। ऐसे में 27 अक्टूबर को होने वाला तीसरा टी-20 मुकाबला उसके लिए बेहद अहम होगा। सीरीज में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, जबकि भारतीय टीम की नजरें तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।