चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच रांची में 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच रांची में 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

रांची। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में कक्षाएं स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान केजी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं चलेंगी। हालांकि, शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, जिन निजी विद्यालयों में पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करने या स्थगित करने का निर्णय ले सकेगा। हालांकि, इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी अथवा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देना अनिवार्य होगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों दिन विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान वे गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। साथ ही सभी सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने के कारण झारखंड में भी मौसम प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रांची में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। रांची सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में इसका असर दिखने भी लगा है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।