डूबने से एक युवक की मौत
बखरी बेगुसराय
बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव में एक 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान राटन वार्ड 7 निवासी राजीव महतो का पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकला था,आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज रफ्तार वाहन के गुजरने के कारण वह सङक पर साइड लेने के क्रम में मोइन में जा गिरा।काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई।आशंका के आधार पर ग्रामीणों ने मोइन में खोजबीन की तो उसका शव बरामद किया गया।घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया।मां ललिता देवी व अन्य परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।सूचना पाकर मौके पहुंचे सीओ उत्पल हिमवान ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है।पंचायत की मुखिया जीबो देवी,उप मुखिया अजित महतो,पंसस रीना देवी,समाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र जीतू,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान,पूर्व जिला पार्षद अरविंद पासवान,वार्ड सदस्य भूषण महतो,पूर्व सरपंच जयकांत यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनो को सरकारी प्रवधानों अनुसार मुआवजा देने की मांग की है।



