डॉ. रणधीर कुमार ने की RSS नेता सुरेश जैन से मुलाकात, राष्ट्र निर्माण पर चर्चा

राष्ट्र निर्माण

नई दिल्ली: एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार ने नई दिल्ली में एक निजी समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ प्रचारक तथा भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता पर हुई चर्चा

इस अवसर पर दोनों के बीच राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संगठनात्मक विस्तार एवं विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। बातचीत के दौरान सामाजिक संगठनों की भूमिका, समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सकारात्मक समन्वय तथा सेवा और संस्कार आधारित सामाजिक कार्यों को और प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

उल्लेखनीय है कि सुरेश जैन वर्ष 1980 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में राष्ट्र एवं समाज जीवन में सक्रिय हैं। संगठनात्मक क्षेत्र में उनका दीर्घ अनुभव तथा भारत विकास परिषद के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता और सेवा गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की उनकी भूमिका उल्लेखनीय है।

मुलाकात के दौरान डॉ. रणधीर कुमार ने जैन को अपने आगामी रांची प्रवास के अवसर पर अपने आवास पर पधारने तथा प्रस्तावित कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने हेतु सादर आमंत्रित किया। जैन ने अत्यंत सहजता एवं आत्मीयता के साथ इस आमंत्रण को स्वीकार किया।

इस आत्मीय मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. रणधीर कुमार ने कहा कि अनुभवी संगठनात्मक नेतृत्व के साथ संवाद और विचारों का आदान-प्रदान सदैव नई दृष्टि एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। समाज जीवन में सेवा, समर्पण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी दीर्घकालीन प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है।

इस मुलाकात के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ क्लिक करें।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 27 November 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
तुला
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मकर
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कुंभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।